उत्तराखंड: अब दुकानें सिर्फ तीन घंटे खुलेंगी, पढिय़े उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइन

खबर शेयर करें

covid curfew uttarakhand: लंबे समय से जनता को जिसका इंतजार था आखिरकार सरकार ने वह कदम उठा ही लिया है। उत्तराखंड सरकार ने आगामी 11 मई से 18 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कफ्र्यू की घोषणा कर दी है। अभी तक केवल जिलाधिकारी अपने जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रहे थे लेकिन इससे भी कोरोना की चैन नहीं टूटी लोग लगातार नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। जिससे हर दिन कोरोना विस्फोट हो रहा है। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिं ह रावत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हुई थी ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि सरकार सोमवार तक कोई बड़ा फैसला ले सकती है लेकिन रविवार शाम ही सरकार ने एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा कर दी।

आज शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि जनता की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लियाा है। जिसके बाद राज्य में 11 मई से लेकर 18 मई तक कोविड-19 कफ्र्यू जारी रहेगा। उनियाल ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा। इस टीकाकरण की शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम से करेंगे।

देखिये क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

11 मई से 18 मई तक लगाये गये कोविड कफ्र्यू में केवल फल-सब्जी, मांस-मछली और दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा परचून की दुकानों को सोमवार को छूट दी गई है। इनका समय दोपहर एक बजे तक रहेगा। फिर 13 मई से परचून की दुकानें सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी। वहीं राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के मद्देनजर दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों को पंजीकरण और 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। अंतरराज्यीय व अंतर जनपदीय परिवहन में 50 फीसदी सवारियों के साथ सार्वजनिक वाहन चलेंगे। माल वाहनों को कफ्र्यू से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट जारी, सुबह-सुबह आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश

कोरोनाकाल में पहाड़ों की ओर लौट रहे प्रवासियों को ग्राम पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर में रखेगा। जहां उन्हें सात दिन तक आइसोलेशन किया जायेगा। इस कोविड कफ्र्यू में कलक्ट्रेट, मंडलायुक्त कार्यालय, विधानसभा, सचिवालय और आवश्यक सेवाओं के निदेशालयों को छोडक़र बाकि सभी कार्यालय बंद रहेंगे। बैंक कम कर्मचारियों के साथ खुले रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।