उत्‍तराखंड: अब ATM से मिलेगा सस्ते गले का राशन, पढ़िए पूरी खबर

खबर शेयर करें

Dehradun News: सरकारी सस्ते अनाज की दुकानों से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है अब आप को राशन की दुकानों में राशन घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा अब आप रुपयों की तरह एटीएम मशीन से अपना सस्ता गल्ला दुकान पर मिलने वाला राशन ले सकेंगे । विश्व खाद्य कार्यक्रम अन्नपूर्ति योजना के तहत उत्तराखंड में एटीएम मशीन की शुरुआत हो गई है पूरे प्रदेश में राशन की दुकानों पर एटीएम बैठाने का योजना के तहत उत्तराखंड को पहली बार में 60 अनाज एटीएम मंजूरी मिली है जहां पहले फेज में 60 एटीएम लगाए जाएंगे।

राज्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केवल एक ही एटीएम दिया गया था। इन एटीएम के स्थापित होने से राशन कार्ड धारक दुकान में कतार लगाने के बजाए अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने कोटे का अनाज ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि सभी जिलों के डीएसओं को अनाज एटीएम लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विखाका ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिले एटीएम की स्थापना में दिखाई गंभीरता के लिए राज्य की तारीफ भी की है। पहला एटीएम धर्मपुर में लगाया जा रहा है।

खाद्व सचिव एवं आयुक्त ने कहा, ‘विखाका से 60 अन्नपूर्ति एटीएम स्वीकृत होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिले पहले अनाज एटीएम को इसी महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इस मशीन में भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी यह मशीन बड़े आकार के भंडार ड्रमों से जुड़ी रहेगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एक तय स्थान पर अपना अंगूठा लगाएगा। अंगूठा स्कैन होते ही स्क्रीन पर कार्ड धारक का पूरा विवरण आ जाएगा। इसके बाद मशीन में अनाज का मूल्य नकद रूप में डाल कर या फिर आनलाइन जमा कराना होगा। फिर मशीन में बने एक छेद पर अपना झोला लगाना होगा। एक तय समय में मशीन कार्ड धारक को उसके लिए तय अनाज दे देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : छात्रों पर लाठी, लोकतंत्र पर चोट, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।