उत्तराखंड- मौसम विभाग का येलो अलर्ट, झमाझम बारिश की संभावना…

खबर शेयर करें

 Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों में जहां हल्की बारिश का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के चलते भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले दो दिन यानी 14 और 15 जून को गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वही आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 13 जून को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 14 और 15 जून को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।