Uttarakhand Live: बिना सूचना 11 विदेशी मेहमान, होटल स्वामी पर गिरी गाज

खबर शेयर करें

बड़कोट। विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार न देने पर बड़कोट पुलिस ने एक होटल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दिसंबर 2025 का है, जब दोबाटा स्थित एक होटल में 11 विदेशी नागरिक ठहरे थे, लेकिन इसकी जानकारी न तो एलआईयू को दी गई और न ही फॉर्म-सी भरा गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिसंबर माह के अंत में उक्त होटल में 11 विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे। जांच में पाया गया कि होटल स्वामी ने उनके ठहरने की जानकारी संबंधित एजेंसियों को नहीं दी। नियमों के अनुसार विदेशी नागरिक के आगमन के 24 घंटे के भीतर आईवीएफआरटी पोर्टल पर फॉर्म-सी भरकर सूचना देना अनिवार्य होता है।

एसपी ने कहा कि यह होटल स्वामी की बड़ी लापरवाही है, क्योंकि बिना जानकारी और अनुमति के विदेशी नागरिकों का ठहरना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला हो सकता है। उन्होंने बताया कि होटल एसोसिएशन और अन्य प्रतिष्ठानों को कई बार निर्देशित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले उसकी पहचान पत्र अवश्य लें और विदेशी नागरिकों के मामले में फॉर्म-सी भरकर पूरी जानकारी दें। पुलिस ने संबंधित होटल स्वामी के खिलाफ आव्रजन और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राज्य स्तर पर चमकी गुरु द्रोणा स्कूल की हर्षिता, राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।