उत्तराखंड: आज बाजार जाने की तैयारी में है तो पहले पढ़़ ले ये खबर, नहीं तो हो सकती है मुसीबत

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun: सरकार द्वारा नई एसओपी जारी होने के बाद आज बाजार खुुलने का पहला दिन है। अगर आप बाजार जा रहे है तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले। प्रदेश भर के समस्त बाजार आज खुले रहेंगे। लेकिन इनमें शापिंग मॉल, जिम खेल संस्थान, स्वीमिंग पूलए मनोरंजन पार्क, थियेटर, आडोटोरियम व बार शामिल नहीं है। आज बाजार खुलने का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेंगा।

NEW GIDELINE  UTTARAKHAND

वहीं शहरी क्षेत्रों में आटो- विक्रम आदि सार्वजनिक वाहनों का संचालन भी संपूर्ण क्षमता के साथ होगा। शर्त इतनी है कि आप बाजार में जाएं लेकिन मुंह पर मास्क लगाएए,भीड़ भाड़ से दूर रहेंए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सैनेटाइजर साथ लेकर चलें और समय समय पर हाथ सैनेटाइज करते रहें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।