Pahad Prabhat News Uttarakhand: कोरोना के केस कम होने के बाद धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी पर लौट रही है। ऐसे में अब काठगोदाम, रामनगर आदि स्टेशनों से दिल्ली, काठगोदाम, देहरादून जैसे शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद फिर से रेल यात्रा को हरी झंडी मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कुल 24 विशेष गाउिय़ों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 14 ट्रेनों कुमाऊं से संचालित हो रही हैं। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय व इज्जतनगर डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान कोविड आधारित गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक होगा।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।