उत्तराखंड: पांच दिन बाद गंगनहर में मिल नागालैंड के छात्र का शव, परिजनों में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

HARIDWAR NEWS: रविवार देर शाम नागालैंड का छात्र सोत मोहल्ले में एक होटल में खाना खाकर दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे नहा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम छात्र की तलाश कर रही थी। परिजन भी गंगनहर में छात्र की तलाश कर रहे थे। आज पांच दिन बाद नगालैंड के छात्र का शव गंगनहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार सुबह किसी ने आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक शव उतराता देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। साथ ही परिजनों से शिनाख्त कराई। नागालैंड के नितोई निवासी अनोखा पुत्र काकियो रुडक़ी के सेवंथ-डे स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ रहा था। बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।