उत्तराखंड: फ़िल्म अभिनेत्री ने सीएम धामी से की मुलाकात, पहाड़ की वादियों में शूट होगी फिल्म दो पत्ती…

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: देहरादून में शूट हो रही Netflix फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं Kriti Sanon फ़िल्म निर्माता और लेखिका Kanika Dhillon ने आज मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से उनके आवास पर भेंट की। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया।

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली फ़िल्मों में सम्मिलित करेंगी। उनकी रेकी टीम देहरादून के आस पास और भी शूटिंग लोकेशंस को देखने के लिए निकली हुई है। यह शूटिंग राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक माह तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फ़िल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, OTT platform और Webseries को भी अनुदान के साथ-साथ अन्य पुरुस्कारों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मिलित किया गया है। नयी शूटिंग डेस्टिनशनों को भी चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए सरल व सुगम बनाया जाएगा उत्तराखण्ड में और अधिक फिल्मों की शूटिंग हो सके। इस अवसर पर फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, आर.एस.पिपलवा व शरद मित्तल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।