उत्तराखंड: कोरोना मरीजों के लिए कांग्रेस ने शुरू की नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, इन नंबरों पर करें संपर्क

खबर शेयर करें

Uttarakhand Breaking News: कोरोनाकाल में मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे है। प्राइवेट एंबुलेंस चालक कोरोनाकाल के इस दौर में लोगों को लूट रहे है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छी पहल शुरू की है। राजधानी दून में कांग्रसे ने निशुल्क एंबुलेंस सर्विस शुरू की है। जो अस्पताल से मरीजों को घर तक छोड़ेगीं साथ ही ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था की भी जायेंगी। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इस एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इसमें पूरी सुविधा निशुल्क रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में छात्र महोत्सव की धूम, लोकनृत्य प्रतियोगिता में बद्रीनाथ सदन प्रथम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताय कि इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। प्रीतम सिंह ने बताया कि पार्टी के नेता कोरोनो मरीजों को घर तक खाना पहुंचा रहे है। इसके अलावा कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में मरीजों की मदद में जुटी है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई इस एंबुलेंस सेवा की जमकर सराहना की। इसके अलावा कांग्रेस नेता लोगों को कोरोना से जागरूक भी कर रहे है और सैनिटाइजर, मास्क और साबुन बांट रहे है। कोरोनाकाल में कांग्रेस की यह पहल सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने जैसा है। जब लोग कालाबाजारी पर उतर आये है ऐसे विकट स्थिति में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेेंस की व्यवस्था कर गरीबों के जख्मों पर मरहम का काम किया है।

Ad

इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस नि:शुल्क एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे। आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। कांग्रेस भवन में यह कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए किया गया। अगर आप भी एंबलेेेंस के लिए भटक रहे है तो आपके लिए यह एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो सकती है। आप निचे दिये नंबरों पर संपर्क कर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादूनः स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट, चार युवक और आठ युवतियां दबोचे

इन नंबरों पर करें संपर्क-

विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
प्रदीप भारद्वाज 8630343232
विजय भट्ट 9557794006
नवीन जोशी 9897777783
पीके अग्रवाल 9837078291
लालचंद शर्मा 9412056550

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट निर्विरोध दूसरी बार बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।