उत्तराखंड: आया मौसम तपिश-तपिश चुभती जलती गर्मी का, इस बार सतायेगी गर्मी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बारिश की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ सकता है। प्रदेश में बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न के कारण बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी अपना प्रभाव दिखा सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में तापमान में वृद्धि होगी और अप्रैल की शुरुआत में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

तापमान में बढ़ोतरी

आंकड़ों के अनुसार, दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.7 डिग्री रहा। चटक धूप के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में बदलाव का असर साफ नजर आ रहा है। इस साल मार्च में अब तक सिर्फ 25 फीसदी ही बारिश हुई है, जो तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरकाशी जिले में बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज गर्जन हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक अव्वल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।