उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-Whatsaap का सर्वर हुआ डाउन, मैसेज आने– जाने हुआ बंद…

खबर शेयर करें

Big News: मंगलवार को पूरे देशभर में इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं ठप हो गईं हैं। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा है। यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आज दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी। अब नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं।

व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर अब तक 11 हजार से अधिक यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुके हैं। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। भारत में यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।