उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-कल होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, ये नाम है सबसे आगे…

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लोगों को इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जायेगा। जिसके बाद लंबे समय से लगाई जा रही कयासबाजी का दौर खत्म हो जायेगा। सोमवार को सुबह सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जायेंगी। इसके बाद बैठक शाम चार बजे होगी। जिसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
इस बार किे चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें हासिल जीती है। लेकिन चुनाव परिणाम के इतने दिनों बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं हो पा रहा है। पहले तत्कालीन तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे थे लेकिन वह खटीमा विधानसभा क्षेत्र से हार गए जिसके बाद नये मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में कशमकश जारी है। हालांकि अभी भी कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे है। अब सोमवार की शाम होने वाली बैठक में यह स्पष्ट हो जाएगा कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, मंत्री सतपाल महराज, धन सिंह रावत व ऋतु खंडूरी के नामों में से एक पर मोहर लग सकती है। जिसका खुलासा सोमवार की शाम विधायक दल की बैठक के बाद हो जाएगा।














