उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर, इन्होंने भेजा आयोग को पत्र…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड में चयनित 3 अभ्यर्थियों की जॉइनिंग निरस्त हो गई है क्योंकि वह जॉइनिंग करने नहीं पहुंचे थे अब फॉरेस्ट गार्ड के कुल 152 पद खाली हो गए हैं जिस पर वन विभाग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से वेटिंग लिस्ट जारी करने को कह दिया है। दरअसल वन विभाग में लंबे समय के बाद 1218 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती निकली थी लेकिन 1135 पदों पर ही रिजल्ट निकाला गया।

 कुल 152 युवा ने ज्वाइन नहीं किया लिहाजा सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने आयोग को 152 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट जारी करने का पत्र भेजा है उधर आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जल्द ही वेटिंग लिस्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि वेटिंग में रहे अभ्यर्थियों को जॉइनिंग का अवसर मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।