उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-खेलते समय नदी में डूबा छोटा भाई, बचाने गया बड़ा भाई भी लापता…

खबर शेयर करें

Pauri News: आये दिन नदी डूबने और बहने की खबर आती रहती है। लेकिन जिसमें लापरवाही के चलते कई हादसे हो जाते है। अब खबर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के देवप्रयाग से है। जहां दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरी घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि गांव के चार बच्‍चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्‍चे घर लौट गये। घर आकर बच्चों ने जो बातें बताई उससे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो सगे भाई नदी में डूब गए हैं। आइये जानते है पूरी खबर…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः निर्माण के दौरान चौथी मंजिल से गिरे मजदूर, दो की मौत, एक घायल

जानकारी के अनुसार धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना बाह बाजार देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल में रविवार शाम दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे नदी के किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे शाम पांच बजे के आसपास घर वापस आ गए। लेकिन घर पहुंचे दोनों बच्चों ने काफी देर बाद बताया कि उनके साथ गए दो बच्चेे आदेश उम्र 12साल और अभिषेक उम्र 8 साल पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग नदी में डूब गए। जिसे सुन सबके होश उड़ गये। आगे पढ़िये…

Ad

बच्चों ने बताया कि वह नदी के पास खेल रहे थे, तभी खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया था, वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे-किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो वह डर कर भाग गए। जिसके बाद बच्चों कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अमित सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, जल पुलिस देवप्रयाग ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे नहीं मिल सकें। आज सुबह डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।