उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाचने वालों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुले के बाद का नहीं है।
इस प्रकरण में वादी गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।