उत्तराखंडः मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे में आ सकता है एवलांच…

खबर शेयर करें

Avalanche Alert : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। सोमवार और मंगलवार को पहाड़ों में वर्षा और निचले इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं अंधड़ चलने के भी आसार हैं।

चमोली जिले में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर वर्षा व बदरीनाथ, हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में एवलांच आने की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच की चेतावनी दी है और उन्होंने सतर्क रहने की हिदायत दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।