उत्तराखंड: यहां महिला के पेट से निकला 8.5 किलो का ट्यूमर, देखकर डॉक्टर भी रह गये दंग

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: आज लोग कई बीमारियों से ग्रस्त है। ऐसे में देहरादून के एक अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से 8.5 किलो का ट्यूमर देख डॉक्टर भी दंग रह गये। वही महिला के परिजन भी हैरान रह गये। जानकारी देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. पंकज गर्ग व उनकी टीम ने एक महिला मरीज के पेट से 8.3 किलो का ट्यूमर निकाला है।

ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्व है। डॉक्टरों ने कई घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद महिला के अंडाशय का ट्यूमर निकाला गया। चिकित्सकों ने बताया कि एक महिला विगत 26 मई को यूपी के मुजफ्फरनगर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए आयी। महिला को पेट फूलने व पेट में तेज दर्द की शिकायत के साथ परिजन उसे अस्पताल लेकर आये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देवभूमि के लिए गौरव का पल, कर्नल गीता बनी भारतीय सेना में पहली महिला कमांडर…

अस्पताल के डा. पंकज गर्ग ने बताया कि जांच में महिला को अंडाशय का ट्यूमर पाया गया। परिजनों द्वारा देर से चिकित्सकीय परामर्श लेना भी बीमारी के बढऩे की बड़ी वजह है। महिला बीमारी के चलते करीब दो साल से परेशान थीं। ऐसी महिलाएं जिनकों पेट में गांठ, सूजन या पेट फूलने की शिकायत लगती है। महिला के ऑपरेशन में डा. रूबीना मक्कड़, डा. सनल, डा. वन्दना, स्टाफ अमित, पूजा ने सहयोग दिया।

Ad
Ad
Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *