हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में रामलीला का मंचन, पात्रों ने मोहा मन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्मण मेघनाद संवाद का मंचन किया गया। सबसे पहले विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया द्वारा भगवान राम-लक्ष्मण व सीता माँ की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा लक्ष्मण व मेघनाद संवाद का बड़ा ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। रामलीला के पात्रो में निखिल घुड़दौड़ा (लक्ष्मण), काव्य पांडे (मेघनाद), बालम बोरा (राम), हर्षित माझिला (रावण), देवराज खोलिया (हनुमान) के रूप में रहे। कार्यक्रम प्रभारी दीपा बिष्ट व सहयोगी के रूप में सुधा सिंह, अरुण सिंह, राज कुमार आदि रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को भगवान श्रीराम के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।