हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, हास्य नाटक अनपढ़ ज्वै ने मोहा मन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विद्यालय में प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा व महान शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल द्वारा बच्चों को आगामी चुनौतियों का सामना करने हेतु शिक्षकों का सम्मान करने को प्रेरित किया ताकि उन्हें शिक्षा का वास्तविक मूल्य समझ में आये।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यापकों द्वारा इस उपलक्ष्य में हास्य नाटक “अनपड ज्वै” का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उपप्रधानाचार्या नीता पाण्डे न तनुजा नेगी ने किया। कार्यक्रम संचालन राजकुमार व अरुण सिंह ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।