SBI Job 2024: एसबीआई ने इन पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 24 सितंबर

खबर शेयर करें

SBI Recruitment 2024 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात ये है कि इन पदों के लिए 45 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी इन अवसरों का फायदा उठाना चाहते हैं, तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 24 सितंबर 2024 है, इसलिए जल्दी करें.

एसबीआई ने कुल 58 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है. इन पदों में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर स्पेशलिस्ट एग्जीक्यूटिव और अन्य शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर 2024 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा. जनरल, ओबीसी, और ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एसटी और एससी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई हैं. उदाहरण के लिए, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (आईटी आर्किटेक्ट) के पद के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या एमटेक की डिग्री और दस साल का अनुभव जरूरी है. इसी तरह, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (प्लेटफॉर्म ऑनर) के पद के लिए भी बीई, बीटेक या बीसीए की डिग्री और दस साल का अनुभव आवश्यक है. अन्य पदों की जानकारी और आवश्यक योग्यताएं एसबीआई की आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : सल्ट में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगा. डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पद के लिए सीटीसी 45 लाख रुपये है, जबकि असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 35 लाख रुपये की सीटीसी तय की गई है. सीनियर स्पेशलिस्ट एग्जीक्यूटिव को 29 लाख रुपये की सीटीसी मिलेगी. इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुलिस में आरक्षी और फायरमैन के 1187 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर निर्देश जारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।