रुद्रपुर: (बड़ी खबर)- इस बड़े होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले एक दर्जन युवक-युवतियां

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rudrapur: अभी दो दिन पहले नैनीताल जिले के रामनगर में सेक्स रेकैट पकड़ा मामला ठंडा नहीं हुआ कि एक और सेक्स रैकेट उत्तराखंड में सामने आया है। इस बार बारी थी ऊधम सिंह नगर की। जहां रुद्रपुर में पुलिस और एसओजी की टीम ने एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल में आपत्तिजनक हालत में एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

शनिवार को पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में स्थित होटल नैनी व्यू में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके पर आपत्तिजनक हालात में 10 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि इस दौरान 3 मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़ी गई पांच युवतियों में नेपाल एवं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं जबकि पकड़े गए पांचों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार का यह काला कारोबार चल रहा था। टीम के कार्रवाई से होटल मैनेजमेंट में हडक़ंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस टीम हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से कोतवाली में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में कई अन्य भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, वॉलीबॉल में हासिल किए दो पदक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।