रामगढ़: प्यूड़ा में शिवरात्रि पर मना दीप महोत्सव, गौरा मंदिर से शिव मंदिर तक जले दिये…

खबर शेयर करें

RAMGADH NEWS: रामगढ़ के प्यूड़ा कुमालेश्वर शिव मंदिर में 19 फरवरी से 2 मार्च तक शिव पुराण का ज्ञान यज्ञ मूर्ति स्थापना दीप महोत्सव एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 19 फरवरी को मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद 20 फरवरी से एक मार्च तक शिव पुराण ज्ञान यज्ञ एवं कथा प्रवचन कथावाचक यज्ञ अधिष्ठाता कमल महाराज जी तपस्वी ब्राह्मण के मुखारविंद से अमृतवाणी का श्रवण कर श्रोतागणों व क्षेत्रीय जनता को कृतार्थ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव: मां और पत्नी मैदान में, हल्द्वानी और दिल्ली से प्रधान बनने पहुंचे दावेदार

मंगलवार को सायं काल में मातृशक्ति, ग्रामवासियों व क्षेत्रीय जनता द्वारा गौरा मंदिर से शिव मंदिर तक असंख्य दीप प्रज्वलित कर दीप महोत्सव कार्यक्रम किया गया। शिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती विवाह की मिलन मेला का समापन हुआ। साथ ही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों मातृशक्ति, नवयुवकों, बालिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन व रुद्राभिषेक किया गया।

Ad

बुधवार को पूर्णाहुति व महा भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामवासी क्षेत्रीय जनता नवयुवकों नवयुवतियों ने महा भंडारे में सहयोग प्रदान कर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही ग्रामवासियों ने यज्ञ अधिष्ठाता कथा वाचक कमल महाराज जी तपस्वी ब्राह्मण का धन्यवाद अदा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरन सिंह बिष्ट, कमलेश नयाल, रैकवाल, कुबेर सिंह बिष्ट, भीम सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, पूरन सेठ, हार्मोन वादक गिरीश भट्ट, तबला वादक राम सिंह, लालू पंडित, आनंद पंडित, घुराड़ी नवीन पंडित, सोबन सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान माया बिष्ट, पूर्व प्रधान चंदन सिंह बिष्ट शामिल रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।