Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी का मौका, 5810 पदों पर निकली भर्ती

खबर शेयर करें

RRB NTPC Notification 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेलवे आपकी इच्छा को पूरा करने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती शुरू कर दी है। योग्य और इच्छूक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। RRB ने विभिन्न NTPC पदों पर 5,810 युवाओं को भर्ती करने की घोषणा की है। इनमें जूनियर क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और अन्य पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1 और CBT 2) शामिल हैं। इसके बाद कुछ पदों के लिए स्कील या टाइपिंग टेस्ट होते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC 2025-26 परीक्षा में ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होना आवश्यक है। जबकि अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष डिग्री धारक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा पद और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है। आमतौर पर 18 से 33 साल के बीच होती है। इनमें आरक्षित कैटेगरी को छूट दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

भर्ती से जुड़ी प्रमुख तारीख

1. RRB NTPC 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है।

2. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2025 है।

3. उम्मीदवार 22 नवंबर 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

4. पोर्टल आवेदकों को अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार करने के लिए 23 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक का समय देगा।

5. पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों को 3 से 7 दिसंबर 2025 के बीच आवेदन पोर्टल पर अपने स्क्राइब डिटेल्स देने होंगे।

कैसे करें अप्लाई?

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके RRB NTPC recruitment के लिए अप्लाई कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। फिर अपने रीजनल आरआरबी पोर्टल पर जाएं।
  • अब नोटिफिकेशन को सही से पढ़ लें। योग्यता, आयु सीमा और दस्तावेजों की जांच कर लें।
  • इसके बाद आराम से रजिस्ट्रेशन शुरू करें। सबसे पहले सभी जरूरी डिटेल्स को भरें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • फिर आवेदन पत्र को भर लें। इसके बाद सभी डिटेल्स, एजुकेशन, कैटेगरी और पद की डिटेल्स दर्ज करें।
  • अब दस्तावेज अपलोड करें। जैसे फोटो, सिग्नेचर, एजुकेशनल सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट इत्यादि।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। यह भुगतान ऑनलाइन ही होगा।
  • फिर उसे सबमिट कर दें। पूरी तरह से जांच करने के बाद ही सबमिट करें।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।