Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2024 में कब…

Makar Snakranti 2024: साल 2024 में बड़े त्योहारों की शुरुआत मकर संक्रांति से होगी. साल में 12 संक्रांति मनाई जाती है लेकिन मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. मकर संक्रांति पर ही खरमास की समाप्ति होती है और उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं इसलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. इस साल मकर संक्रांति की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति 2024 में कब मनाई जाएगी, सही तारीख, तिथि और स्नान-दान मुहूर्त.
नए साल में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति को देश भर में कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे उत्तरायण, पोंगल, मकरविलक्कु, माघ बिहु.

मकर संक्रांति 2024 मुहूर्त (Makar Snakranti 2024 Muhurat)
शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान-दान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है.
- मकर संक्रान्ति पुण्य काल – सुबह 06.41- शाम 06.22
- अवधि – 11 घंटे 41 मिनट
- मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – सुबह 06.41 – सुबह 08.38
- अवधि – 1 घंटा 57 मिनट














