हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नकली सोने से बैंकों को लगाया करोड़ों का चूना, सोमेश्वर का अभिषेक और बागेश्वर का पवन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी, बनभूलपुरा व मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व केनरा बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामलों का बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक ऑडिट के दौरान बंधक रखे गए आभूषणों के नकली पाए जाने पर संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

28 मई 2025 को पुलिस टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क, नैनीताल रोड, हल्द्वानी से दो अभियुक्तों अभिषेक सिंह नेगी एवं पवन सिंह फर्सवाण को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 06 अदद, कुल वजन लगभग 111 ग्राम की नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम लगी चूड़ियाँ बरामद की गईं। परीक्षण के बाद ये चूड़ियाँ पूरी तरह नकली पाई गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जिसमें अल्मोड़ा और दिल्ली के कई अन्य सदस्य शामिल हैं। गिरोह दिल्ली से बेहद सस्ते दामों पर नकली सोना खरीदता है, उस पर फर्जी हॉलमार्क लगवाकर बैंकों में गिरवी रख देता है। जिन बैंकों में सोने की गुणवत्ता की कड़ी जांच नहीं होती, वहां से ये लोग आसानी से गोल्ड लोन प्राप्त कर लेते हैं और फिर लोन की रकम आपस में बांट लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

गिरफ्तार अभिषेक सिंह नेगी उर्फ अक्कू, पुत्र केसर सिंह, निवासी ग्राम बसौली, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा (उम्र 37 वर्ष) पर विभिन्न बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रॉपर्टी, व्हीकल और गोल्ड लोन लिए जाने की बात भी प्रकाश में आई है, जिसकी जांच की जा रही है। दूसरा आरोपी पवन सिंह फर्सवाण, पुत्र श्री दरवान सिंह, निवासी ग्राम लीली, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर (उम्र 24 वर्ष) है।

हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी थानों में पूर्व में दर्ज छह फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज नामक नामजद हैं। इन सभी से भी इस प्रकरण में संबंधितता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: 379 सरकारी पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन मामलों में बैंक द्वारा सोने की गुणवत्ता की जांच के लिए किस प्रक्रिया का पालन किया गया और क्या इसमें बैंक के किसी कर्मचारी की संलिप्तता रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा प्रकरण की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।