अल्मोड़ा:(शाबास भुली)- द्वाराहाट की प्रियंका बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठा परिवार

खबर शेयर करें

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत रतखाल की बेटी प्रियंका राणा ने भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के तहत लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रच दिया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव, ब्लॉक और जिले के लिए सम्मान की बात है।

प्रियंका एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता केशव सिंह राणा दिल्ली में कार्यरत हैं और माता नीलम राणा गृहिणी हैं। प्रियंका ने 2020 में यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल, द्वाराहाट से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसी वर्ष भारतीय मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के लिए चयनित हुईं। चार वर्ष तक इंडियन नेवल हॉस्पिटल कॉलेज अश्विनी, मुंबई से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने यह पद हासिल किया। अब वह चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में सेवाएं देंगी।

प्रियंका रतखाल गांव की पहली बेटी हैं जो इस प्रतिष्ठित पद तक पहुँची हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़ियाँ सेना में सेवा देती रही हैं। उनके दादा स्व. दान सिंह राणा ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में हिस्सा लिया था और 1971 में सेना मेडल से सम्मानित हुए थे। वर्तमान में प्रियंका के चाचा पूरन सिंह भी सेना में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : वृहद पौधरोपण अभियान, सितंबर तक 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत

प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों, मेहनत और अनुशासन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि उनकी यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-19 से 22 तक भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में रेड अलर्ट

गांव की बेटी, देश की शान। लेफ्टिनेंट प्रियंका राणा को पहाड़ प्रभात की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🇮🇳

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।