Job Alert 2024: ग्रुप B और ग्रप C के 17,727 पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

खबर शेयर करें

SSC CGL Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2024 के लिए 24 जून 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत, ग्रुप बी और ग्रुप सी के टोटल 17,727 पदों पर भर्तियां होनी हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जुलाई 2024 है. आइये आवेदन करने से पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

इसके लिए उम्मीादवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें- Notification

सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. वहीं सहायक / सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों के लिए कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. आयकर निरीक्षक पदों के लिए कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जर्मनी में नर्सिंग जॉब के लिए भर्ती शुरू, 3 लाख तक सैलरी का अवसर

आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 25 जुलाई 2024 है. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 10 से 11 अगस्त का समय दिया जाएगा. टायर 1 एग्जाम की संभावित तारीख सितंबर या अक्टूबर है. वहीं टायर 2 एग्जाम का आयोजन की संभावित तारीख दिसंबर 2024 है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।