Job Alert 2023: IRDA में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 10 मई तक करें आवेदन…

खबर शेयर करें

​IRDAI Recruitment 2023: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की थी. जिसके अनुसार संस्थान में 45 पद पर भर्ती होनी है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक साइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में असिस्टेंट मैनेजर (AM) के 45 रिक्ति पद पर भर्ती होनी है RDA में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। विभिन्न स्ट्रीम के पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित क्षेत्र में स्नातक/पीजी (पदों के अनुसार अलग-अलग) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 10 मई 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है.उम्मीदवार आईबीपीएस पोर्टल ibps.in पर जाएं. होमपेज पर IRDAI भर्ती 2023 पर क्लिक करें और आवेदन कर लें.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।