IPL 2021-पृथ्वी का मैजिक शॉ, पहले ओवर में 6 गेंदों पर बना डाला नया विश्व रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

IPL-2021 इस बार आईपीएल में कई रिकॉर्ड बन रहे है। हर दिन नये रिकॉर्ड बन रहे है और पुराने टूटते जा रहे है। जिस टीम ने इस बार सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह है दिल्ली केपिटल्स। कोलकाता के साथ हुए मैच में दिल्ली के पृथ्वी शॉ ने कई रिकॉर्ड बना डाले। पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। जो एक नया रिकॉर्ड बना गया। मावी की पहली गेंद वाइड थी, इसके बाद पृथ्वी ने लगातार छह चौके जड़े। ipl इतिहास में पृथ्वी ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हो गए हैं। जिन्होंने पहले ही ओवर में छह चौके जड़े। इससे पहले टी20 में पहले ओवर में रिकॉर्ड पांच चौकों का था जो पांच बल्लेबाजों ने किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 38 वें राष्ट्रीय खेल अपडेट: फुटबॉल में तमिलनाडु ने सिक्किम को 6-0 से रौंदा

पृथ्वी यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने मात्र 18 गेंदों पर अर्द्धशतक ठोक डाला जो दिल्ली की ओर से दूसरा संयुक्त तेज अर्द्धशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस मौरिस के नाम है जिन्होंने  2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 17 गेंदों पर पचासा पूरा किया था। इसके अलावा ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ 2019 में 18 गेंदों पर ही अर्द्धशतक पूरा किया था।  

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 38 वें राष्ट्रीय खेल अपडेट: फुटबॉल में तमिलनाडु ने सिक्किम को 6-0 से रौंदा

दिल्ली की शुरुआत गजब की रही। पृथ्वी की आक्रमकता इसी बात से देखी जा सकती है कि पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट खोए 67 रन बना लिए थे। इसके बाद 11 ओवरों में बिना विकेट खोए 104 रन बना लिए थे। हालांकि शिखर धवन ने भी जबरदस्त पारी खेली जो महज चार रन से अपना अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। कप्तान ऋषभ पंत ने भी नेट रनरेट बेहतर करने के लिहाज से आक्रामक अंदाज दिखाए और प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में लगातार चौका और छक्का जड़ा। इसके बाद आये कमिंस ने 16वें ओवर में पृथ्वी और पंत को आउट कर दिया। जब पंत आउट हुए तब चार रन चाहिए थे और स्टोइनिस ने जीत दी। 

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।