भारत पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

खबर शेयर करें

India wins Womens World Cup: भारत की बेटियों ने वो कर दिखाया है जिसका इंतजार 150 करोड़ हिंदुस्तानियों को लंबे समय था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने महिला वर्ल्ड कप जीत लिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी और फाइनल के दबाव में बिखर गई. दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन ही बना पाई. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वूलफार्ट ने जरूर शतक लगाया लेकिन इस खिलाड़ी के आउट होते ही पूरा मैच बदल गया.

भारत की जीत की स्क्रिप्ट शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने लिखी. शेफाली ने फाइनल मैच में 87 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लिए वहीं दीप्ति ने भी 58 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट झटके और उन्होंने एक खिलाड़ी को रन आउट भी किया.

Ad Ad

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में भी टॉस गंवाया और उसके लिए ये गुडलक साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के दम पर कमाल शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों नेपहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े. स्मृति मंधाना हालांकि 45 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन शेफाली वर्मा क्रीज पर डटी रहीं और उन्होंने 87 रन बनाकर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. शेफाली के अलावा मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 100 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए. विकेटकीपर ऋचा घोष ने भी 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया 298 रनों तक पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि पर सेवा भारती ने किया कन्या पूजन, बच्चों को बांटे उपहार

फिर गेंदबाजों का दिखा दम

बल्लेबाजों के बाद बारी थी गेंदबाजों की और सभी गेंदबाज उसमें खरे उतरे. खासतौर पर दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और श्री चरनी ने अपनी फिरकी से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को फंसाया. दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. श्री चरनी ने 48 रन देकर 1 विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 15 दिन से नहीं पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी, जीतपुर नेगी की जनता में आक्रोश

12 हार के बाद हुआ चमत्कार

कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए खासतौर पर ये जीत बेहद खास है क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले 12 आईसीसी टूर्नामेंट खेले थे और हर बार उन्हें नाकामी मिली. वो वनडे वर्ल्ड कप 2009,2013, 2017 और 2022 में खेलीं. टी20 वर्ल्ड कप उन्होंने 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2023 में खेला लेकिन वो नाकाम रहीं. अबजाकर आखिरकार वो 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर पाई हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।