हल्द्वानी: आप कार्यकर्ताओ ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना


Haldwani News: 16 अगस्त आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। जीतपुर नेगी स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी की मौजूदगी में केक काटा कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिला कर खुशी का इजहार किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने की कामना की।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। अरविन्द केजरीवाल ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। इस मौके पर सूरज कुमार, अमरजीत मुखिया, गौरव कश्यप, तरूण कश्यप, हिमांशु कश्यप योगेश कुमार, दीपक कुमार, खीमानन्द आर्या, कृष्णा साहू, सुशपाल कश्यप, मुकेश मौर्या, दीपक कश्यप आदि युवा उपस्थिति रहे।






