हल्द्वानी: कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर मांगें मंजू तिवारी के लिए वोट, आप ने शुरू किया धुआंधुर प्रचार…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: कालाढूंगी विधानसभा में सोमवार को जीतपुर नेगी, बैड़ापोखरा, पंचायत घर डोर टू डोर पहुंचे आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मंजू तिवारी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जीतपुर नेगी में सर्किल प्रभारी संजय कश्यप की मौजूदगी में आप कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से मंजू तिवारी का स्वागत किया। इस दौरान कालाढूंगी विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू तिवारी डोर टू डोर पहुंचकर लोगों ने अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

मंजू तिवारी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने पिछले 21 सालों में प्रदेश को लूटा है। आज आदमी पार्टी हर गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर भ्रमण किया। वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सर्किल प्रभारी संजय कश्यप के नेतृत्व में आप कार्यर्ताओं ने पंचायत घर, बेलबाला, ढांडा खत्ता समेत कई क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारें में जानकारी दी।

Ad

इस दौरान टांडा खत्ता पहुंचकर उन्होंने लोगों ने आम आदमी प्रत्याशी मंजू तिवारी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 300 यूनिट बिजली हर घर को निशुल्क को दी जाएगी। 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 का प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस मौके पर सूरज कुमार, आरती आर्य, नेहा, गौरव, तरूण, विक्रम, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।