हल्द्वानीः इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सजा विंटर कार्निवाल, बच्चों ने दिखाया हुनर

Haldwani News: इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अद्भुत विंटर कार्निवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम लीलाधर महारानियां तथा असिस्टेंट कमांडेंट योगेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्निवल में बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों के शानदार मॉडल बनाए गए । स्कूल में बच्चों की सोच को विकसित करने तथा करत- करत कौशल ‘ नीति के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा पांच से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने अपने अप्रतिम मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया।
स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल, हृदय संरचना, पार्लियामेंट, हवा महल, हड़प्पा संस्कृति, ज्यामिति पार्क, सरफेस एरिया, पार्ट ऑफ़ स्पीच, प्रीपोजिशन अलंकार, समास (व्याकरण से संबंधित) अन्य मॉडल। साथ ही कार्निवल में नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ,जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। कार्निवल में आए मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का रसास्वादन किया तथा बच्चों की सराहना की और उनका उत्साह वर्धन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त होगा। वे आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्य पर्वत स्कूल के प्रबंधक पान सिंह ऐरी, एवरग्रीन स्कूल के प्रबंधक गौरव पाठक तथा सौरभ पाठक, इलाइट स्कूल के प्रबंधक उमेश सिंह चुफाल बीटीसी मेंबर राम सिंह , हरेन्द्र सिंह बोरा तथा स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह मेहरा, करणवीर सिंह गंगोला, प्रधानाचार्या राधा ऐठानी तथा सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



























