हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खबर शेयर करें

Haldwani News: जनपद नैनीताल में वीआईपी दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि Rajnath Singh 21 मार्च को एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे Sainik School Ghorakhal में हीरक जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे अपराह्न 01:10 बजे घोड़ाखाल से रवाना होकर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और वहां से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 03:25 बजे बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं, Pushkar Singh Dhami 20 मार्च को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री देवीधुरा (चंपावत) से प्रस्थान कर अपराह्न 3:15 बजे गोलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस हल्द्वानी में 3:30 बजे से रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे तथा स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रशासन द्वारा दोनों वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।