हल्द्वानीः UK04 हेल्पिंग हैंड्स ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

खबर शेयर करें

Haldwani News: यूके 04 हेल्पिंग हैंडस टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और कोतवाल उमेश मलिक ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने भी शिरकत की। तिरंगा यात्रा एसबीआई से शुरू होकर काठगोदाम नरीमन चौराहा होते हुए पूरे शहर में निकली। जहां जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों वाहन और मोटरसाइकिल में युवा तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए।


यूके04 हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष योगेश शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष करन नेगी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया। इस दौरान कमल सिंह धामी, पंकज तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रमोला, देवेंद्र नेगी, दिनेश बोरा, हरीश बगड़वाल, हिमांशु बिष्ट, नवीन नयाल, जगदीश बिष्ट, गौरव मेहरा, प्रतीक बर्गली, पंकज कश्यप, अजित बगडवाल, आशीष केसरवानी, परीक्षित मिश्रा, शिवांश चौहान, अभिषेक बक्शी, आशीष मेहरोत्रा सहित सैकड़ों युवा साथी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।