हल्द्वानी: पुलिस के दर पहुंची बुजुर्ग महिला, साहब मेरे भगवान को चोरी कर ले गया चोर

खबर शेयर करें

Haldwani News: सोमवार को एक वृद्धा कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने घर से भगवान चोरी होने की बात कहते हुए भगवान को बरामद करने और चोर को पकडऩे की मांग की। वृद्धा की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हल्द्वानी धानमिल सरस्वती विहार डहरिया निवासी 60 साल की पुष्पा रावत कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती। विगत नौ अप्रैल को वह नहाने गई थी, जिसके बाद वह अपने घर में पूजा करने गई, तभी देखा तो मंदिर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा था।भगवान की मूर्तियां मंदिर में नहीं थी।

चोर मंदिर से शिव परिवार, आसन दुर्गा मूर्ति, विष्णु लक्ष्मी, शेष नाग की मूर्ति, श्रीकृष्ण राधा, श्रीगणेश, हनुमान, गोलू देवता की मूर्तियां व लोटा, दिया, घंटी, ताबे की थाली व 500 रुपये भी चोरी कर लिये। वृद्धा ने स्थानीय युवक पर शक जताते हुए कहा कि युवक नशे का आदी है। नशे के लिए उसने मेरे भगवान चुराये है। इस मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।