हल्द्वानी: पेयजल टैंक की सफाई को लेकर जीतपुर के युवाओं ने जेई को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

Haldwani News: गुरूवार को समाजसेवी संजय कश्यप के नेतृत्व में जीतपुर नेगी के युवा जलसंस्थान के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जेई से मिलकर क्षेत्र की पानी के टैंक की सफाई की मांग की। संजय कश्यप ने कहा कि वर्ष 2012 में निर्मित जीतपुर नेगी पेयजल योजना के अंतर्गत बने पानी के टंकी की सफाई नहीं हो पायी है। यहां से सैकड़ों परिवार को पेजयल की आपूर्ति होती है, जिससे बीमारी का खतरा लगातार बना हुआ है।

उन्होंने जेई महेश सती को ज्ञापन देते हुए संस्थान द्वारा सफाई कराने की मांग की। जिससे लोगों को शुद्ध पेयल की आपूर्ति हो सकें। जिस पर जेई ने उन्हें जल्द ही टंकी की सफाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पवन कुमार, सूरज कुमार, खीमानंद आर्या, तरूण कश्यप शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।