हल्द्वानी: स्कूटी चोरी करते ही रपट गया चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद…

खबर शेयर करें

Haldwani news: शहर के व्यस्तम चौराहे पटेल चौक के पास से शाम को एक स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी चोर कुछ दूर जा कर रपट भी गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे हिम्मतपुर गौलापार निवासी श्याम तिवारी अपने मित्र पवन मेडिकोज के संचालक पवन बिष्ट से मिलने की लिए उनके मेडिकल स्टोर पर स्कूटी से पहुंचा।

दोनों मित्र दुकान के अंदर चले गए। दो मिनट बाद जैसे ही दुकान से बाहर आए तो स्कूटी गायब हो गई। तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज सूनी तो वह दुकाने से थोड़ा आगे आए। तब उनको मालूम हुआ की उनकी स्कूटी एक चोर उड़ा ले गया। स्कूटी दौड़ाते वक्त व हड़बड़ी में वह कुछ दूरी पर रपट गया और फिर से स्कूटी लेकर भाग गया। पीडित श्याम ने मामले की लिखित शिकायत मंगलपड़ाव चौकी में की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।