हल्द्वानी: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News:आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल बनने का मुख्य कारण यह है कि आज जितने भी व्यापार मंडल बने वह मुख्य शहरों तक जैसे देहरादून, हल्द्वानी तक सीमित रहे हैं और केवल नेताओं उच्च वर्ग अधिकारियों की चाटुकारिता में लगे रहे। व्यापारियों के हित लाभ के लिए किसी ने कभी- नहीं सोचा। जिससे हल्द्वानी के पुराने व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। हमारा व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को उचित लाभ पहुंचाना उनके हितों की रक्षा करना और गरीब तपके के व्यापारियों को सहयोग कर बढ़ाने का कार्य करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः काल बनकर दौड़ी चंडीगढ़ नंबर की कार ने राहगीरों को रौंदा, चार की मौत

आज महिला व्यापारी व्यापार के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है। महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिलवाकर मातृशक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प बंद है। आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल हमारे पहाड़ के व्यापारियों के पलायन को रोकने के लिए लघु उद्योग व उद्योग स्थापना करने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे। सरकार द्वारा वर्तमान में जो योजना पहाड़ के लोगों के लिए चलाई जा रही है। उसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को नहीं मिल रहा है। हमारा संगठन क्षेत्रीय लोगों को सरकार द्वारा चलाएं चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर वे रोजगार लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करेंगे हमारा व्यापार मंडल समाज में हो रही कुरीतिया नशा आदि के लिए अलग-अलग क्षेत्र में महिम चलकर इन कार्यों में लिप्त व्यक्तियों को दंडित करवाने का कार्य करेंगे। सरकारी अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। संगठन एक मुहिम चलाकर अधिकारियों को चेताएगा।

Ad

इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगल्टिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट,
प्रदेश सलाहकार समिति संयोजक डॉ अंजना जोशी,
प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, कुमाऊं मंडल प्रभारी काजल खत्री, जिला प्रभारी महिला मंजू शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन बिष्ट, जिला प्रभारी संजय बिष्ट,.सह प्रभारी राहुल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े, रामनगर प्रभारी यशपाल सिंह रावत, मुखानी मंडल प्रभारी भुवन सांगुडी, भवान बिष्ट, अंकित बिष्ट, विनय बत्रा, हिमांशी पलाडिया, हर स्वरुप पाल, विरेन्द्र पाल नेगी, कुंदल गेंडा,बेबी गोयल, नीता गुप्ता, किरन कश्यप,डा भावना गुप्ता, ज्योति सक्सेना, हेमंत कोठारी आदि मौजूद रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।