हल्द्वानी: ड्यूटी के दौरान सडक़ किनारे गेम खेलते मिले पुलिसकर्मी, एसएसपी ने तीन को किया सस्पेंड

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कोरोना कफ्र्यू के दौरान अचानक शहर की व्यवस्था जांचने पहुंचे आईजी और एसएसपी ने कई जगह चैकिंग की। इस दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर चेकिंग के बजाय किनारे बैठकर तीन पुलिसकर्मी मोबाइल में गेम खेलते मिले तो आईजी और एसएसपी का पारा चढ़ गया। लापरवाही का बुराहाल देखकर तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

रविवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि शहर के कई चौराहों पर की जा रही पुलिस चेकिंग का भी जायजा लिया गया। वहीं आईजी अजय रौतेला बेलबाबा स्थित बैरियर पर भी गए। उन्होंने गड़प्पू स्थित बैरियर पर भी जाकर पुलिस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। एसएसपी प्रियउदर्शिनी ने बताया कि कुसुमखेड़ा तिराहे उनका वाहन गुजरा तो मौके पर कोई जांच नहीं की जा रही थी। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी सडक़ किनारे बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे। उन्हें देखकर एसएसपी का पारा चढ़ गया। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।