हल्द्वानीः अब पेयजल को चुकाना होगा महंगा बिल, 1 अप्रैल से तैयारी शुरू

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में एक अप्रैल से पेयजल उपभोक्ताओं को ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है। जल संस्थान पेयजल बिलों में वृद्धि करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक उच्चाधिकारियों से आदेश नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही इसे लागू किए जाने की संभावना है। उपभोक्ताओं को वर्तमान जल मूल्य से 15 फीसदी तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। जल संस्थान हर वर्ष नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पेयजल बिलों में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि करता है। इस बार भी यह बढ़ोतरी संभावित है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

वर्तमान और संभावित शुल्क

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में 622 रुपये और नगर पंचायत क्षेत्रों में 927 रुपये त्रैमासिक बिल के रूप में वसूला जाता है। यह न्यूनतम बिल 10 हजार लीटर तक पानी की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। इससे अधिक जल खपत करने पर प्रति हजार लीटर पर 43.73 रुपये का भुगतान करना होता है।

बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद यह टैरिफ भी बदल जाएगा। हालांकि अभी तक जल बिल वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है। लेकिन 10 से 15 फीसदी तक दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। – आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: हनुमान धाम में मुख्यमंत्री धामी ने टेका माथा, उत्तराखंड की समृद्धि की प्रार्थना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।