Haldwani: निजी स्कूलों को पुलिस ने दिये ये निर्देश, पढ़ लिजिए खबर

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी स्थित सभागार में हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को ट्रैफिक नियमों से जुड़े अहम पहलुओं के संबंध में अवगत कराया गया तथा निम्न बिंदुओं का पालन कराए जाने की अपील की गई है :–

➡️ स्कूल की बसों, ऑटो तथा अन्य वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक छात्रों को न बैठाए।

➡️ तेज गति से वाहनों को संचालित कर रहे ड्राइवरों को सचेत किया जाय।

➡️ स्कूल के वाहनों में नियुक्त वाहन चालक तथा परिचालक को चेक किया जाय कि उनके द्वारा शराब व अन्य नशीले पदार्थ इत्यादि का सेवन न किया हो।

➡️ स्कूली वाहनों के समस्त दस्तावेजों को भली भांति चेक किए जाए तथा उनका फिटनेस भी अधावधिक हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

➡️ Junior traffic force का गठन किया जाएगा। तथा स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में गोष्ठी, सेमिनार व अभियानों के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

➡️ एमवी एक्ट के नियमों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को अपने स्कूल में ट्रैफिक शाइन बोर्ड तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किए जाने के लिए भी कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला के कपड़े चोरी करने वाला निकला खीमदा का बेटा निकेत गिरफ्तार, सभी कपड़े बरामद

➡️ इसके अतिरिक्त सभी स्कूल प्रतिनिधियों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान तथा उपाय बताए गए। अभिभावक मीटिंग में सभी अभिभावको को अपने बच्चों को दुपहिया वाहन न देने के लिए सूचित करने हेतु भी कहा गया।

बैठक में विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी तथा हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।