हल्द्वानी: यहां सुबह- सुबह धू धू कर जली झोपड़ी, लाखों का सामान खाक…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान व झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के गौलापार कुँवरपुर के ग्राम तारानवाड लछमपुर के रहने वाले प्रताप चंद पुत्र स्व० दलीप चंद की झोपड़ी में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। हादसे में झोपड़ी समेत सारा सामान और एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।