हल्द्वानी: पिथौरागढ़ सेना भर्ती को लेकर हल्द्वानी में युवाओं की भारी भीड़, पढ़ लीजिए ये आवश्यक सूचना

खबर शेयर करें

Haldwani News: वर्तमान में जनपद पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली चल रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के युवा हिस्सा ले रहे हैं । सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिये दिनांक 26 नवम्बर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 तक दानापुर (बिहार) में भी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के जो उम्मीदवार पिथौरागढ़ की भर्ती में किसी कारण से नही पहुंच पा रहे हैं वह निराश न हों । ऐसे उम्मीदवार दिनांक 26 नवम्बर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 तक दानापुर (बिहार) में होने वाली भर्ती में भी हिस्सा ले सकते हैं ।

पिथौरागढ़ में चल रही आर्मी भर्ती के कारण युवाओं का भारी संख्या में हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंचना उत्तराखंड की परिवहन व्यवस्था पर दबाव डाल रहा है। बसों की कमी के कारण अभ्यर्थी हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए प्राइवेट और सरकारी बसों को अधिग्रहित कर भेजने की व्यवस्था की है, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।