हल्द्वानीः उत्तराखंड योगासन चैंपियनशिप में गुरू द्रोणा स्कूल की मीमांसा को मिला तीसरा स्थान

खबर शेयर करें

Haldwani News: गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी लगातार स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। यहां के छात्र ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं और खेलों में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अब स्कूल की छात्रा मीमांसा ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड योगासन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। छात्रा की सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है।

गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल के निदेशक सुंदर सिंह बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल मीमांसा का चयन नेशनल योगा चैंपियनशिप में हुआ है, जो हिमाचल प्रदेश में आयोजन होंगे। उन्होंने मीमांसा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल निदेशक सुंदर सिंह बोरा ने कहा कि योग हमारे भारत का गौरव है। योग को आज पूरी दुनियां अपना रही है। स्वस्थ रहने के लिए हमें दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।