हल्द्वानीः इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विंटर कार्निवल और वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

खबर शेयर करें

Haldwani News: दौलतपुर, गौलापार स्थित इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय विंटर कार्निवल एवं वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर खेल, मनोरंजन और उमंग से सराबोर नजर आया।

दो दिवसीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों के लिए जंप विद कोन, पास द बॉल, बनाना रेस, 60 मीटर रेस, चैन रेस और ऑक्टोपस रेस जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ वर्ग में पारस पचवाड़ी और प्राची कुलौरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि कनिष्ठ वर्ग में किंजल आर्या और रोशन पचवाड़ी को सम्मानित किया गया।

मार्चपास में भगत हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वार्षिक खेल महोत्सव में टैगोर हाउस विजेता रहा। कक्षा 12 की छात्रा लक्षिका बिष्ट, कक्षा 8 की सृष्टि चिलकोटी और कक्षा 5 की माही कफल्टिया को ऑल राउंडर सम्मान दिया गया, जबकि कक्षा 12 की मान्य कार्की को बेस्ट स्टूडेंट घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 12वी के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम के कमांडेंट लीलाधर महारानिया तथा असिस्टेंट कमांडेंट योगेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह गंगोला, रणवीर सिंह मेहरा, करणवीर सिंह गंगोला तथा प्रधानाचार्या राधा ऐठानी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य सम्मानित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट के नाम पर बड़ा खेल, टीम बेचकर लाखों का चूना

प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने इस आयोजन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रक्षिता नेगी, ममता जोशी, हेमा बिष्ट और आकृति सक्सैना ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हुआ और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाने में सहायक रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।