हल्द्वानी: इस दिन डीएम करेंगी जनसंवाद, वार्ड 1 से 10 तक के लिए यहां लगेगा समाधान शिविर

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम में प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया है कि 16 अगस्त शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम के जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निगम की सफाई व्यवस्था,जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण तथा वार्ड मे स्ट्रीट लाईट की स्थिति के सम्बन्ध के साथ ही राजस्व विभाग द्वारा तहसील स्तर से मुआवजे का वितरण,खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाये जायेंगे।

चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।