हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कैंची धाम से क्वारब तक लगातार गिर रहे पत्थर, प्रशासन ने कल तक बंद की आवाजाही

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारी बारिश से पहाडी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राष्टीय मार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय आतिथि से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उपजिलाधिकारी कैंची धाम विपिन पंत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण लगातार पत्थर गिरने से मार्ग में दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई है जिसे देखते हुए यातायात को कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय शुक्रवार से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बन्द किया है। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।