हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- एसएसपी मंजूनाथ ने किए बंपर तबादले, विजय मेहता बने हल्द्वानी कोतवाल, सुशील कुमार को बनभूलपुरा की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा reshuffle किया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टर्स के बंपर ट्रांसफर करते हुए कई महत्वपूर्ण चार्ज बदले हैं। आदेश के अनुसार चार कोतवाल, एक थाना इंचार्ज, छह इंस्पेक्टर और 14 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

हल्द्वानी के नए कोतवाल इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता बनाए गए हैं। वहीं वर्तमान कोतवाल इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को कंप्लेंट सेल का प्रभारी बनाया गया है। बनभूलपुरा कोतवाल की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर सुशील कुमार को सौंपी गई है। भीमताल कोतवाल का चार्ज इंस्पेक्टर राजेश यादव संभालेंगे, जबकि रामनगर कोतवाल की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल को दी गई है।

इसी प्रकार सम्मन सेल के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी का इंचार्ज बनाया गया है। मुखानी थाना इंचार्ज रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश जोशी को एसएसआई मल्लीताल का चार्ज मिला है, जबकि उनकी जगह सब इंस्पेक्टर सुशील चंद्र जोशी को मुखानी थाने का नया एसओ नियुक्त किया गया है। नीचे देखिए लिस्ट…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)-कमलुवागांजा रोड पर मिली युवक की लाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।