हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा में सीमांकन कार्य शुरू, भारी फोर्स के साथ मौके पर कई अधिकारी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे की जमीन को लेकर सीमांकन शुरू हो गया है। आज जिला प्रशासन पुलिस रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

मौके पर पुलिस ने लोगों को दूर कर सीमांकन का कार्य शुरू कराया, इसके बाद सबसे पहले गौलापार को जाने वाले रेलवे फाटक के पास सीमांकन का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा नक्शा देखकर सीमांकन शुरू किया गया।

इसके बाद इंदिरा नगर में एमएस का काम शुरू किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। सीमांकन कार्य में किसी तरह का अवरोध ना हो इसके लिए पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही। बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने की की कार्रवाई शुरू हुई थी लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद फिलहाल अगली सुनवाई 7 फरवरी को होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बुधवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया ये आदेश

इससे पहले शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, वन विभाग और बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधि के बीच एक बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि रविवार को रेलवे भूमि की सीमांकन की जाएगी, जिसके बाद आज सुबह कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट जारी, सुबह-सुबह आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया राजस्व के नक्शे के आधार पर सबसे पहले वन विभाग की सीमा को निकाला जा रहा है। उसके बाद रेलवे की बाउंड्री को निकाला जाएगा। आखिरी में नक्शे के आधार पर राजस्व की भूमि को निकाला जायेगा। वहीं मौके पर भारी फ़ोर्स के साथ नगर निगम हल्द्वानी, जिला प्रशासन, रेलवे और वन विभाग की टीम मौजूद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।